डॉ0 लालता प्रसाद थे मेरे अभिन्न अंग- संजीव मुन्ना

लखीमपुर खीरी , 234

लखीमपुर खीरी। डॉ लालता प्रसाद कुछ समय पूर्व एक रोड हादसे में घायल हो गए थे । जिसके चलते लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था । परंतु आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई । आज संजीव कुमार मुन्ना अपने तमाम साथियों के साथ अंतिम संस्कार में पहुंचे । आपको बता दें कि यह मामला ब्लॉक बांकेगंज के ग्राम द्वारका गंज का है। जहां डॉ लालता प्रसाद पुत्र सुकनराम रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर जा रहे थे । जहां रास्ते में एक मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई । जिसके चलते वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गए थे । गंभीर रूप से घायल होने के चलते प्राथमिक इलाज के पश्चात घायल डॉक्टर लालता प्रसाद को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था । जहां उनका कुछ दिनों तक इलाज चला । 2 दिन पूर्व ही वह अपने पैर का ऑपरेशन करा कर घर द्वारकागंज लौटे थे । परंतु कल अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई । डॉ लालता प्रसाद पूर्व विधायक पुत्र संजीव कुमार मुन्ना के बेहद ही कर्मठ और इमानदार साथी थे । वह ब्लॉक बांकेगंज से लगातार संजीव कुमार मुन्ना जी को तन मन और धन से समर्थन करते आए हैं। आज संजीव कुमार मुन्ना अपने तमाम साथी के साथ ब्लॉक बांकेगंज के ग्राम द्वारका गंज डॉक्टर लालता प्रसाद के निज निवास पहुंचे । यहां उन्होंने परिजनों से मिल शोक संवेदना व्यक्त की । डॉ लालता प्रसाद के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होते हुए पूर्व विधायक पुत्र ने कहा कि डॉक्टर साहब का निधन मेरी निजी क्षति है । डॉ लालता प्रसाद मेरे अभिन्न अंग थे। उनका द्वारका गंज का परिवार मेरा परिवार है। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

 

Related Articles

Comments

Back to Top