आईटीआई में प्रवेश हेतु 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन : प्रधानाचार्य
लखीमपुर खीरी Aug 11, 2021 at 08:33 PM , 216लखीमपुर खीरी 11 अगस्त 2021 : प्रदेश में स्थित राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त 2021 से शुरू हो रहे प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उक्त आशय की जानकारी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य यज्ञदेव सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का ऑनलाइन आवेदन हेतु परिषद की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एससीवीटीयूपी डॉट इन को खोलना होगा। उसपर बने लिंक ऑनलाइन सबमिशन आफ एप्लीकेशन फॉर ऐडमिशन सेशन 2021-22 फ़ॉर गवर्नमेंट/निजी आईटीआई पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन से पूर्व ओटीपी से मोबाइल नंबर का सत्यापन करना होगा। इसके बाद प्रीव्यू वाले पृष्ठ पर अंकित प्रोसीड फॉर पेमेंट के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई के जरिए किया जा सकता है। जिस हेतु यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पेमेंट के गेट में सुविधा उपलब्ध रहेगी। पेमेंट के बाद अभ्यर्थी अपने फॉर्म का प्रिंट आउट प्राप्त कर सकेगा संस्थान ट्रेड हेतु विवरण फार्म में वेबसाइट पर उपलब्ध है।






_page-0001.jpg)
























Comments