जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आज

लखीमपुर खीरी , 128

लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित योजनाओं के सम्यक अनुश्रवण हेतु डीएम डॉण् अरविंद कुमार चैरसिया की अध्यक्षता में 03 अगस्त को सायं 5रू30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित होगी। उक्त आशय की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉण् लक्ष्मी कांत पांडेय ने दी। बैठक में विभागीय समन्वय व कार्यों में तेजी लाने हेतु मध्यान भोजन टास्क फोर्स की बैठकए ग्रामीण व नगरीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपर मुख्य सचिवए उप्र शासन व महानिदेशक यस्कूल शिक्षाद्ध द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु प्रत्येक माह बैठक आयोजित करने के निर्देश है। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत समग्र शिक्षाए मध्यान्ह भोजन योजनाए बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का जिला स्तर पर डीएम के नेतृत्व में क्रियान्वयन किया जाता है। बेसिक शिक्षा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन व नियमित समीक्षा हेतु डीएम की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति का गठित है।

जिले की सभी उचित दर दुकानो पर होगा अन्न महोत्सव का आयोजन
अन्न महोत्सव की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 05 अगस्त को जिलेभर की सभी उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजन होगा। उक्त आशय की जानकारी डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने दी। अन्न महोत्सव के सफल क्रियान्वयन हेतु डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया ने सभी एसडीएम व डीएसओ समेत आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आगामी 05 अगस्त को जिले की सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सभी उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव का कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए आयोजन होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। कार्यक्रम में सभी उचित दर दुकानों पर पीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण दूरदर्शन के जरिए होगा। सभी उचित दर विक्रेता अपनी दुकानों पर साफ.सफाई व सुसज्जित कराकर 100 कार्डधारकों के बैठने की व्यवस्था कराएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से बैग में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। वहीं अन्य लाभार्थियों को कार्यक्रम के बाद खाद्यान्न का वितरण सुचारू रूप से होगा। डीएम ने निर्देश दिए कि उचित दर दुकानों पर कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी शिक्षामित्रए परिषदीय विद्यालय की एमडीएम प्रभारी मौजूद रहेंगे। वहीं एसडीएम तहसीलदारए खंड शिक्षा अधिकारीए सीडीपीओए एडीओ स्तर के अधिकारी व ब्लॉक मिशन मैनेजर भ्रमणसील रहकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि यसांसदए विधायकए जिपं अध्यक्षए नगरीय निकाय अध्यक्षए ब्लाक प्रमुख व प्रधानद्धकी उपस्थिति अपेक्षित रहेगी।

भाजपा बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि आशीष मिश्रा मोनू

लखीमपुर-खीरी।  गत दिवस भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगाही की ग्राम पंचायत नौरंगाबाद में बीजेपी की एक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा युवा नेता आशीष मिश्रा मोनू भैया ने सरकार की उपलब्धियां जनता को बताते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें गरीबों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं। इससे दूसरी पार्टियों में हताशा है। इसके चलते वह जातिवाद का जहर घोल कर सत्ता हथियाना चाहते हैं। मोनू भैया ने कहा सरकार निरंतर गरीबों के पक्ष में है केवल गरीबों की जन कल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए विपक्ष बौखला रहा है कार्यक्रम के बाद मोनू भैया ने लोगों की समस्याओं को भी सुना कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी किया और आला अधिकारियों को कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विकास मिश्र, मंडल महामंत्री मोहित त्रिवेदी उल्लास, उपाध्यक्ष सालिकराम मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि नेकू अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेमपत दिवाकर , प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, सेक्टर संयोजक एमके शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि रुस्तम अली, भाजपा वरिष्ठ पौरुष गुप्ता, सेक्टर संयोजक सत्रोहन लाल मौर्य, सेक्टर प्रभारी रामकुमार मौर्य, विजय शाक्य, जगदंबा यादव, उत्तम भार्गव, दया शंकर नाग, नंदकिशोर यादव, करामत अली, बंधा लाल, हीरालाल यादव, संपत्ति विश्वकर्मा, रामू गौतम , जय विंदर सिंह,सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं गांव के लोग मौजूद रहे।

नवनियुक्त शिक्षकों की वेतन वृद्धि के संबंध में दिया ज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल( पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर मांग की है ।पत्र में कहा गया है जुलाई माह में सभी शिक्षकों की वेतन वृद्धि की जाती है नवनियुक्त शिक्षक (69000 शिक्षक भर्ती) वर्ष 2020 में हुई थी , इनको कार्यभार ग्रहण किए हुए 6 माह से अधिक समय बीत चुका है ।आगे कहा कि संगठन के संज्ञान में आया है कि नवनियुक्त शिक्षकों की वेतन वृद्धि नहीं की जा रही है , शिक्षकों की वेतन वृद्धि माह जुलाई 2021 में जोड़ने के लिए पत्र जारी करें । इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र , जिला कोषाध्यक्ष सतीश कुमार वर्मा , महामंत्री संतोष कुमार भार्गव आदि मौजूद रहे।


साधन विहीन बच्चों हेतु बाल संस्कार केंद्र की मोहल्ला कक्षा का शुभारंभ
लखीमपुर-खीरी। सेवा भारती लखीमपुर खीरी द्वारा डी.सी. रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के सामुदायिक कक्ष में कॉलोनी के निर्धन एवम साधन विहीन बच्चों हेतु बाल संस्कार केंद्र की मोहल्ला कक्षा का शुभारम्भ किया गया । जिसमें समस्त बच्चों को शैक्षिक सामग्री एवम आवश्यक स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया। सेवा भारती अवध के प्रान्त महामंत्री ने सेवा भारती के कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए संस्कार केंद्रों की उपयोगिता को बताया और कहा कि यही बच्चे संस्कार शाला से सीखकर कल को राष्ट्र का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान स्वरूप शुक्ला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे मिट्टी के समान होते हैं जिन्हें गढ़ना, आकार देना शिक्षक का कार्य है ।तत्पश्चात  विशिष्ट अतिथि हरि प्रकाश त्रिपाठी ने बच्चों को संस्कार परक ज्ञानवर्धक बातें बताईं। संस्कार केंद्र की शिक्षिका श्रीमती सुमन राय ने बच्चों को शैक्षणिक समय सारिणी के बारे में बताया। अंत में आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव आशीष प्रताप श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम में सहयोग सह सचिव योगेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, संस्कार आयाम प्रमुख हरि प्रकाश श्रीवास्तव, शिक्षा आयाम प्रमुख सिद्धार्थ शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, कमलेश राय, समृद्धि राय तथा कई गणमान्य नागरिक अभिभावक एवम बच्चे उपस्थित रहे।


बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ली
लखीमपुर-खीरी।  विधानसभा गोला समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा रामदीनपुरवा में कार्यक्रम हुआ जिसमें बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ,एमएलसी शशांक यादव पूर्व विधायक विनय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विजय पाठक,विधानसभा अध्यक्ष शेर सिंह यादव ,सपा नेता राजू रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तथा उनको सदस्यता दिलाई। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित वर्मा , उपाध्यक्ष अशोक कश्यप ,सक्रिय कार्यकर्ता प्रेम कश्यप ,राम जी ,भीम निवास गौतम ,अशर्फीलाल पूर्व प्रधान मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश कश्यप व भीम निवास गौतम ने आभार व्यक्त किया।

सेवानिवृत्ति एसआई को दी भावभीनी विदाई

भीरा-खीरी। अपनी कुशल कार्यशैली को लेकर पहचान बनाने वाले एसआई विनोद सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में अपनी सेवा कार्यकाल को पूरा किया उनकी सेवानिवृत्ति को लेकर थाना भीरा में बड़े ही धूमधाम से सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखते हुए विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी अजय राय ने विनोद सिंह यादव को पुष्प की माला पहना कर व सप्रेम भेंट देकर उज्वल भविष्य की कामना की। तथा समस्त स्टाफ और तमाम गणमान्य लोगों ने उपहार भेंट कर दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की विनोद सिंह यादव ने जिस प्रकार उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में अपनी न्याय प्रिय सेवा दी व फरियादियों के दिलों में राज करने की जो भूमिका निभाई वह अतुलनीय है। इस मौके पर उन्होंने थाना भीरा में पहुंचे क्षेत्र व कस्बे के संभ्रांत नागरिकों तथा अपने स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनो की समीक्षा हुई
लखीमपुर-खीरी।  दिनाँक1अगस्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिषेक पटेल के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन जिला कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी कार्यालय पर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। जिलाध्यक्ष श्री प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनो की समीक्षा की गयी।सभी संगठनो को चुस्त दुरुस्त कर और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने के सम्बंध में दिशा निर्देश दिये। वरिष्ठ कांग्रेस जनों प्रबुद्धजीवी के साथ बात कर अनुभव को साँझा किया आगामी विधानसभा चुनाव के लिये भावी रणनीति पर चर्चा कर वरिष्ठ कांग्रेसजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष सिद्दार्थ त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहजेंद्र दिक्सित, मंजू मिश्रा, इंद्र मिश्रा, गौरव मिश्रा,मोहन चन्द उप्रेती, संजय गोस्वामी, रवि गोस्वामी आदि लोग सम्मिलित हुए।

Related Articles

Comments

Back to Top