पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए मरघटों व सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे तीन हजार दस पौधे
लखीमपुर खीरी Jun 23, 2021 at 08:42 PM , 202निघासन-खीरी। जनता का प्रतिनिधित्व संभालने वाला चाहे जैसा क्यो ना हो लेकिन वह हमेशा सोचता अपनी जनता के लिए ही है ।बस फर्क इतना होता है कि काम करने वाले के साथ जनता चलती है और जो पैसे की कमाई,तिजोरी भरने में जुट जाते उन्हें जनता नकार देती है।पंचायत लुधौरी में काम कराने की नीयत से तो सबने प्रधानी चलाई लेकिन किसी के तरीके सही रहे तो कोई तरीको में कमाई करने लगा हालांकि कमाई करने वाले जनता की निगाहों में जीरो ही साबित हुए और काम की उम्मीद करने वाली जनता ने भरोसे के साथ इस बार जन प्रतिनिधि के रूप में ग्राम प्रधान मनोज जायसवाल को सही मायने में चुना है। पदभार संभालने के बाद मनोज जायसवाल ने वाकई धरातल पर काम करना ही अपना ध्येय माना है ।जिसके चलते लुधौरी पंचायत में सर्वप्रथम मरघटों की साफ सफाई और मेड़बंदी का कार्य लगातार चल रहा ।अभी हाल ही में लोनियनपुरवा मरघट पूरी तरह से साफ सुथरा किया गया है।उसके बाद जोखीपुरवा, ओरीपुरवा मरघट में फैली घास फूस को हटवा कर साफ सुथरा करके मरघट की मेड़बंदी की गई और मुख्य रास्ते को भी मेनटेन किया गया है। वही सहतेपुरवा में वर्षो से अपने हालातो पर आंशू बहा रहे कब्रिस्तान में मजदूरों की टोली ने मनरेगा के तहत काम करके उसे भी सुसज्जित किया है । इसी क्रम में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए साफ सुथरा हुए मरघटों में पौधरोपण का कार्य भी जल्द शुरू होने जा रहा है ।जो मरघट पिछली प्रधानी में अपने साफ होने के दिनों की तलाश में खुद आंशू बहा रहे थे आज उन्हें बेहतर बनाने का श्रेय प्रधानपति मनोज को ही जाता है।इंसानी शरीर से जब सांस छूट जाती है और वह अंततः मुक्तिधाम की ओर ले जाया जाता है उसपर विशेष ध्यान देकर उनका जीर्णोद्धार किया है और पर्यावरण को शुद्ध ,स्वच्छ बनाने के लिए तीन हजार दस पौध को लगवाने में भी प्रयासरत दिखाई दिए है।






_page-0001.jpg)
























Comments