संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव अभी तक पुलिस को नहीं मिली तहरीर

लखीमपुर खीरी , 154

लखीमपुर खीरी। थाना भीरा पुलिस ने एक गांव में संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद किया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली भीरा के ग्राम बैरिया टांडा निवासी अनिल लगभग 26 वर्षीय नामक युवक का शव उसी के घर में बीती रात पड़े होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचकर उसे अपने कब्जे में पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक उसकी मौत का कारण पता  स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। एसएचओ अजय राय का कहना है मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट अथवा मारपीट के निशान नहीं मिले हैं मृतक चारपाई पर नींद की हालत में था। लोगों ने बताया की युवक नशेड़ी भी था और उसने इससे पूर्व भी कई बार आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था। इसकी मौत के बारे में जांच की जा रही है। मौत किन कारणों पर हुई है यह तो पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेगी। वही ग्राम में युवक की हत्या किए जाने की चर्चा गर्म है मृतक कुंवारा जहां बताया गया वही अपने पिता रामपाल  का इकलौता पुत्र भी बताया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के अनुसार मृतक के पिता ने अभी तक कोई प्रार्थना पत्र भी नही दिया है।

 

Related Articles

Comments

Back to Top