थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा सहित अभियुक्त रामचरन को गिरफ्तार किया गया
लखीमपुर खीरी Jun 06, 2021 at 08:45 PM , 224लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा अभियुक्त रामचरन उर्फ श्यामा चरन पुत्र स्व0 मनोहर नि0 ग्राम पिपरिया कप्तान थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 291ध्21 धारा 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
मैगलगंज पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अवैध क्रिया-कलापों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते हुए 02 अभियुक्तों सकील पुत्र हनीफ व फहीम पुत्र सब्बीर नि0गण नई बस्ती थाना मैगलगंज जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्तें व कुल 850 रुपये नगद बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 297ध्21 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत विधिक कार्यवाही की गई।
थाना धौरहरा पुलिस द्वारा 05 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछितध्वारंटियोंध्संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 06.06.2021 को थाना धौरहरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 152ध्21 धारा 376ध्323ध्504 भादवि व 3(2)5 एससीध्एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त बदलू यादव पुत्र स्व0 राम प्रसाद निवासी ग्राम हौकना मटेरा थाना धौरहरा, मु0अ0सं0 226ध्21 धारा 363ध्354क भादवि व 7ध्8 पाॅक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र राज कुमार व लवकेश पुत्र सुमेर सिंह निवासीगण बुववा मजरा सेमरी थाना धौरहरा जनपद खीरी तथा मु0अ0सं0 242ध्21 धारा 332ध्352ध्504ध्506 भादवि व 2/3 लोक सम्पति क्षति0 निवा0 अधि0 में वांछित अभियुक्त राजेश पुत्र विघाधर व लालता प्रसाद पुत्र विघाधर निवासीगण कोनियाथाना थाना धौरहरा जनपद खीरी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया।
थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध चाकू बरामद कर अभियुक्त नितेश पुत्र नत्थूलाल को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मैगलगंज पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध चाकू बरामद कर अभियुक्त नितेश पुत्र नत्थूलाल निवासी मूलापुरवा थाना मैगलगंज जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना मैगलगंज पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।
थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 03 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियुक्त कृष्णपाल पुत्र भीमालाल को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 03 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियुक्त कृष्णपाल पुत्र भीमालाल दरियाबाद करमा हुसैन थाना पसगवां जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना मैगलगंज पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है।
अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, विगत 24 घंटे में 188 लीटर अवैध शराब, 07 शराब भट्ठी बरामद कर 12 अभियुक्त गिरफ्तार
- पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के निर्देशन में जनपद खीरी में अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत विगत 24 घंटों में जनपद खीरी के विभिन्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए 188 लीटर अवैध कच्ची शराब, 07 अवैध शराब भट्ठी व शराब बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद कर 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 12 अभियोग पंजीकृत किए गए। आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तारी एवं बरामदगी निरन्तर प्रचलित रहेगीं।






_page-0001.jpg)
























Comments