ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन संपन्न
लखीमपुर खीरी Jun 06, 2021 at 08:43 PM , 227मितौली-खीरी। विकासखंड मितौली की उन्यासी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों से कुल 492 रिक्त पदों पर गत दिवस विकासखंड मितौली मुख्यालय पर नामांकन सुबह 8 बजे से 5 तक संपन्न हुआ इस अवसर पर चुनाव अधिकारी के साथ खंड विकास अधिकारी मितौली चंदन देव पांडे द्वारा 11 न्याय पंचायतों की अलग-अलग नामांकन कराए जाने की व्यवस्था कराई गई थी। उप जिलाधिकारी मितौली दिग्विजय सिंह ने नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य को लेकर थानाध्यक्ष मितौली अनिल कुमार सैनी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक जेपी यादव तथा मैं हमराही फोर्स के साथ नामांकन प्रक्रिया का समय-समय पर निरीक्षण करते रहे अधिकांश स्थानों पर ग्राम पंचायत सदस्यों के एकल नामांकन पत्र जमा हुए तथा कुछ स्थानों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments