डीएम ने किया कोविड चिकित्सालय जगसड का निरीक्षण, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी , 125

लखीमपुर खीरी 05 जून 2021। शनिवार को डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया ने सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल व एडीएम अरुण कुमार सिंह के साथ कोविड चिकित्सालय जगसड जाकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के प्रभारी डॉ संतोष ने बताया कि वर्तमान में 08 मरीज भर्ती है। जिनमे 04 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। डीएम ने चिकित्सालय में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेल्टीलेटर, बायपैप सहित अन्य चिकित्सीय उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता जानी। उन्होंने भर्ती मरीजों की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम के पूछने पर सीएमओ ने बताया कि औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता है।उन्होंने भर्ती मरीजों को दी जाने वाली औषधियां व रोगीवार ऑक्सीजन लेवल का विवरण सहित सभी का कुशल क्षेम जाना व निर्देश दिए कि बेहतर रणनीति के साथ भर्ती मरीजों का इलाज किया जाए। निरीक्षण में डीएम ने मौजूद चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां भर्ती होने वाले प्रत्येक संक्रमित को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। सभी मूलभूत सुविधाएं हर संक्रमित व्यक्ति को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। शासन की मंशानुरूप भर्ती हर संक्रमित मरीज की प्रॉपर केयर होनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सकारात्मक दृष्टिकोण से सभी संक्रमित मरीजों को चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराएं। उन्होंने सीसीटीवी डिस्प्ले से भर्ती मरीजों का सूरत ए हाल जाना। इस दौरान एसीएमओ डॉ आरपी दीक्षित, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अधिकारी डॉ सुभाष, एडीआईओ विपिन कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top