लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाए जाने की अपील की
लखीमपुर खीरी Jun 05, 2021 at 08:49 PM , 125गोला गोकरननाथ खीरी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को नगर में कई कार्यक्रम हुए और लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाए जाने की अपील की। इस मौके पर केन ग्रोवर्स नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इग्नू अध्ययन केंद्र द्वारा सीमित लोगों के साथ उचित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें नीम , जामुन ,अमरुद, सहजन, अशोक आदि वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अरविंद गिरी थे । विधायक ने प्रकृति को सभी जीवो के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन के द्वारा ही सहज स्वस्थ मानवीय अस्तित्व बना रह सकता है । जिसकी महत्ता अभी कोरोना महामारी के संदर्भ में देखी जा सकती है। जिसने हमारे नगर के अनेक परिजनों को असमय ही काल कवलित कर दिया। अतः प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए । उन्होंने छाया वं भोजन दोनों के लिए महत्वपूर्ण फलदार वृक्ष लगाए जाने के साथ उनकी उचित देखभाल किए जाने पर भी बल दिया और कहा कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इग्नू समन्वयक सुनील गुप्ता ने प्रकृति में जल, जंगल, जमीन, जानवर के सह अस्तित्व की बात करते हुए कहा कि आज कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी ने हमें पुनः प्रकृति की ओर लौटने को विवश कर दिया है। जिस कृतिम ऑक्सीजन को प्राप्त करने के लिए बीते दिनों मानव कितना विवश दिखाई दे रहा था। प्रकृति हमें स्वच्छ ऑक्सीजन बिना किसी मूल्य के अनवरत उपलब्ध कराती रहती है । हमें आज प्रकृति के महत्व को समझना होगा । उसके प्रति कृतज्ञ होना होगा और प्रकृति के साथ सह अस्तित्व बनाए रखते हुए विकास को प्राप्त करना होगा। उन्होंने कहा यह संपूर्ण पारिस्थितिकी के लिए अत्यंत सुखद स्थित होगी। गोष्ठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर डॉ अरुण सिंह, डॉ पीयूष शुक्ला , आलोक सिंह , अपर्णा गुप्ता, शाहनवाज गोल्डी , श्रवण कुमार, विद्यासागर आदि उपस्थित रहे। पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद ने जहान पुर रोड पर वृक्षारोपण कराया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पांडे ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण शुद्ध हो सके। उन्होंने कहा कोरोना की वैश्विक महामारी में प्राकृतिक संतुलन के लिए धरती पर हरियाली का होना अत्यंत आवश्यक है। अधिशासी अधिकारी पी एन दीक्षित ने कहा नगर पालिका प्रशासन अपने नगर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराए जाने के लिए संकल्प बद्ध है और इसी क्रम में कई वर्षों से नगर को हरा-भरा बनाए जाने के लिए वृहदस्तर पर वृक्षारोपण कराया गया है। इससे नगर में हरियाली हुई है । इस अवसर पर हरिओम वर्मा , संदीप वर्मा, आदित्य गुप्ता सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। इधर गोला वन रेंज के अंतर्गत गोला पूर्वी कक्ष संख्या 11 में विश्व पर्यावरण दिवस पर वन क्षेत्राधिकारी बनारसी दास, वन दरोगा जय राम, विनोद कुमार मिश्रा , कुलदीप सिंह, दयाशंकर दुबे , धनीराम वर्मा , अंकित बाबू, वनरक्षक अनुज शर्मा ,राजकुमार, विकास सिंह, दरोगा अजीत श्रीवास्तव आदि लोगों ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर ईशानी चैरिटेबल संस्था के सौरव शुक्ला ने कोटवारा रोड पर अपनी निजी होम पर एक दर्जन से अधिक आम के वृक्षों का रोपण कराया।
नगर के मोहल्ला कुम्हार टोला निवासी अधिवक्ता राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने पर्यावरण दिवस के मौके पर कई दर्जन तुलसी के पौधे नागरिकों में वितरित किए उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को नगर में लोगों को तुलसी के पौधे वितरित करने का संकल्प लिया है जिसे अनवरत किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य वारिस अली अंसारी ने विभिन्न स्थानों पर पेड़ लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया इस मौके पर उनके कई साथी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments