अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, विगत 24 घंटे में 300 लीटर अवैध शराब, 05 शराब भट्ठी बरामद कर 17 अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Jun 03, 2021 at 09:38 PM , 143लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी, विजय ढुल के निर्देशन में जनपद खीरी में अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत विगत 24 घंटों में जनपद खीरी के विभिन्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए 300 लीटर अवैध कच्ची शराब, 05 अवैध शराब भट्ठी व शराब बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद कर 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 17 अभियोग पंजीकृत किए गए। आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तारी एवं बरामदगी निरन्तर प्रचलित रहेगीं।
मितौली-खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी विजय कुमार ढुल के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम के क्रम में संचालित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक मितौली संदीप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी ने मय हमराही फोर्स के साथ अवैध शराब की बिक्री एवं निष्कर्षण पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाए जाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के ग्राम ओढ़ा हरा निवासी दीपू पुत्र महादेव के कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया वही थाना क्षेत्र के ग्राम घोला पुरवा निवासी राजेश पुत्र बालक राम को 190 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ अल्प्राजोलम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया वहीं थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा निवासी नत्थू लाल मनोज कुमार को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया दिलीप कुमार निवासी बबौना तथा सुरेंद्र निषाद निवासी लक्ष्मीपुर हरिश्चंद्र हरे राम अनूप कुमार निवासी डोकर पुर को गिरफ्तार किया गया सभी अभियुक्तों को अलग-अलग वांछित धाराओं में जेल भेजा गया है।
थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त सतीश चंद्र पुत्र रामप्रकाश को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछितध्वारंटियोंध्संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03.06.2021 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं 290ध्21 धारा 498एध्304बी भादवि व 3ध्4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त सतीश चन्द्र पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम खखरा थाना मैगलगंज जनपद खीरी को गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा गया। कोतवाली सदर पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर अभियुक्त हामिद पुत्र रउफ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03.06.2021 को कोतवाली सदर पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर अभियुक्त हामिद उर्फ हमीद पुत्र रउफ निवासी उमरिया कोतवाली सदर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में कोतवाली सदर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा गया है।
थाना ईसानगर पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछितध्वारंटियोंध्संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03.06.2021 को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 186ध्21 धारा 452ध्323ध्324ध्504ध्325ध्307 भादवि में वांछित 02 अभियुक्तों 1. रामखिलावन पुत्र रामदेय 2. अरविन्द उर्फ बब्बू पुत्र सोहनलाल नि0गण खड़वा मीत मऊ थाना ईसानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना ईसानगर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 07 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध क्रिया-कलापों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ईसानगर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 07 अभियुक्तों 1. सुनील सिंह पुत्र शिवपाल सिंह नि0 सिंगावर थाना ईसानगर जनपद खीरी 2. प्रदीप पाण्डेय पुत्र मुकुटबिहारी नि0 मूडी थाना ईसानगर जनपद खीरी 3. पप्पू पुत्र प्रेम सागर नि0 मुरौवा थाना ईसानगर जनपद खीरी 4. दाऊद अहमद पुत्र अब्दुलमजीद नि0 जगदीशपुर थाना ईसानगर जनपद खीरी 5. बीलकराम पुत्र पुत्तू नि0 नगरिया थाना ईसानगर जनपद खीरी 6. पैरु पुत्र घूरेलाल नि0 लालापुर थाना ईसानगर जनपद खीरी 7. विष्णु पुत्र घन्नीराम नि0 कटौली थाना ईसानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6,860 रुपये व 52 अदद ताश के पत्तें बरामद किए गए। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 237ध्21 धारा 13 जुआं अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
थाना मितौली पुलिस द्वारा, 190 ग्राम अवैध नशीला पाउडर अल्प्राजोलम बरामद कर अभियुक्त राजेश पुत्र बालकराम को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अवैध मादक पदार्थो के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 03.06.2021 को थाना मितौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त राजेश पुत्र बालकराम निवासी धोलापुरवा थाना मितौली जनपद खीरी को 190 ग्राम अवैध नशीला पाउडर अल्प्राजोलम सहित गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध मे थाना मितौली पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
---------------------------------------






_page-0001.jpg)
























Comments