दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु उपलब्ध कराएं अपने प्रस्ताव-वीरपाल

लखीमपुर खीरी , 257

लखीमपुर खीरी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 03 दिसंबर को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, दिव्यांगजन, संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जिसके अंतर्गत सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा निर्धारित समय अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।  राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित दिशानिर्देश व आवेदन पत्रों का प्रारूप भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली की वेबसाइट कपेंइपसपजलंििंपते.हवअ.पद से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति दिव्यांग, संस्था अथवा स्वैच्छिक संगठन राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव 03 प्रतियों में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, विकास भवन, लखीमपुर खीरी को 05 जुलाई 2021 तक उपलब्ध कराएं निर्धारित इसके बाद कोई भी प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास भवन लखीमपुर खीरी से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top