सपा नेता ने एक्सीडेंट में घायल की मदद की

लखीमपुर खीरी , 127

लखीमपुर खीरी। 139 गोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोला देहात के मजरा जहानपुर में अशोक कुमार राठौर एक एक्सीडेंट में घायल हो गए थे जिनकी मदद करने को समाजवादी पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्षध्जिला पंचायत सदस्य/अध्यक्ष ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने घर पर पहुच कर पीड़ित  को इलाज के लिए नगद धनराशि देकर सहायता प्रदान की और वारिस अली अन्सारी ने गरीब लोगों मजदूरों को राशन वितरण किया। वारिस अली अन्सारी ने लॉक डाउन में हजारों लोगों को राशन खाद्यान सामग्री की किट को पैक करके जरूरत मन्द लोगों को घर घर पहुचने का काम कर रहे है। वारिस अली अंसारी ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लगभग हर जरूरत मन्द परिवार की सहायता प्रदान करते आये है। साथ मे बबलू अर्कवंशी ,विकास कुमार , पिंटू अर्कवंशी ,सोमचन्द प्रजापति , वारिस अली मंसूरी , मुन्ना अंसारी और बहुत से साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top