डिजिटल धरना प्रदर्शन हुआ

लखीमपुर खीरी , 107

लखीमपुर खीरी। दिनांक 31 मई को जिला मुख्यालय लखीमपुर खीरी में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के आवाहन पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधायक अजय कुमार लल्लू भैया के दिशा निर्देशन से जनपद के प्रभारी सचिव अभिषेक सिंह पटेल की देखरेख अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में डिजिटल धरना प्रदर्शन हुआ जिसमें मुख्य मांगे एक मंत्री के द्वारा अपने भाई को ही गैर संवैधानिक ढंग से सरकारी नौकरी देने के संबंध में उच्च जांच की मांग की गई दूसरी मांग जब तक छात्रों को कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगते तब तक इंटरमीडिएट की परीक्षा न कराई जाए उसके तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने पूरे जनपद में गांव गांव घर कोविड-19 की दवाओं की किटें अपने 15 ब्लॉक अध्यक्षों को सौपी दवाई के किटों को ब्लॉक अध्यक्ष अपनी देखरेख में प्रभारी सचिव ,प्रभारी महासचिव, न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य संगठनों के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों  को साथ लेकर प्रत्येक गांव में पहुंचकर डॉक्टरों के द्वारा लिखे हुए पर्चे के आधार पर या डॉक्टर की परामर्श पर वितरण कराया जाएगा जो आज से ही 15 जून तक अनवरत जारी रहेगा हर एक ब्लॉक में किट वितरण कार्य का अवलोकन संभावित प्रत्याशी गणों को करना है। सभी 15 ब्लॉकों में हेल्प डेस्क नंबर एवं नाम पहले से ही प्रचारित किए जा चुके हैं फिर भी जानकारी के लिए  प्रपत्र को पुनः जारी किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी जिला महासचिव रवि तिवारी, श्री राजेश अवस्थी धौरहरा, श्री मोहन चंद्र उप्रेती निघासन, युवा नेता रियाज अहमद मोनू,पंकज शुक्ला एडवोकेट, युवा नेता अमित गुप्ता गोला, सुभाष शुक्ला, साद भाई, मोहित श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता इम्तियाज अली, युवा नेता वरुण चैधरी,रवि गोस्वामी,सहित लगभग दो दर्जन कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top