सरकार की कथनी और करनी में अंतर,लोग परेशान-रेहान खान अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई

लखीमपुर खीरी , 292

लखीमपुर-खीरी। पलिया कलां  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में सोमवार सायं वरिष्ठ सपा नेता रेहान खान के आवास पर भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध समाजसेवी शासिका राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रेहान खान सहित सभी सपाइयों ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। श्री खान ने इस मौके पर कहा कि देश- प्रदेश के लोग भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर को समझ बिलबिला गए हैं और यही कारण है कि भाजपा का दामन छोड़ अभी से सपा में शामिल होने लगे हैं। सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने राजमाता अहिल्याबाई द्वारा सर्व समाज हित में कराए गए समाजोपयोगी कार्यों को गिनाया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी से जुड़े अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सपा नेताओं ने गांवों का रूख किया। समाजवादी पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने और नव युवाओं को पार्टी में जोड़ने के लिए सपा नेता रेहान खान इन दिनों जोर-शोर से जुटे हुए हैं। सपा नेता रेहान खान आज लालपुर ढाका, नवरंगपुर, त्रिरकौलिया, महंगापुर, आदि गांव का दौरा कर सपा सरकार में हुई उपलब्धियों को गांव के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।  रेहान खान ने गांव वालों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। गांव-गांव लोगों की यही शिकायत थी कि लांक डाउन के चलते रोजी रोटी चली गई है। जिस पर रेहान ने कहा अखिलेश भैया के निर्देश पर मैं आप लोगों का दुख दर्द बांटने आया हूं और इस वक्त मैं आपके बच्चों के लिए कपड़े, मास्क, सैनिटाइजर और सहयोग राशि दे रहा हूं आगे भी जो हमसे संभव होगा वह हम करते रहेंगे।

सिंगाही। सोमवार को नगर पंचायत के मैरिज हाल में भाजपा सेवा ही संगठन के अंतर्गत संसद रत्न खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निरू शुल्क अनाज वितरित के वितरण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए गठित निगरानी समितियों की बैठक ली और मौजूद सभी लोगों से जनता वैक्सीनेशन और कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के जागरूक करने को कहा। इस दौरान चेयरमैन उत्तम मिश्र, जिला पंचायत सदस्य ठा. दिनेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय गिरी, ई ओ अवधेश मिश्र, आपूर्ति निरीक्षक सुसील कुमार, बीजेपी जिला प्रतिनिधि  मंडल अध्यक्ष विकास मिश्र, उपाध्यक्ष सालिकराम मिश्र,  महामंत्री मोहित त्रिवेदी, प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित, सेक्टर अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ल, बीजेपी नेता दारा सिंह, सभासद उमाकांत कटियार, इतवारी शाक्य, वाजिद हुसैन, जोगेंद्र शाक्य, शिशिर गुप्ता, महेश सिंह, जय सिंह, नामित सभासद सुगेश रस्तोगी, कमल जायसवाल, सहित निगरानी समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।।

Related Articles

Comments

Back to Top