प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले भर में चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान
लखीमपुर खीरी May 31, 2021 at 10:47 PM , 145
लखीमपुर खीरी। अपर मुख्य सचिव गृह, उप्र शासन के अनुपालन में जनपद खीरी में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के क्रम में डीएम एसपी के दिशा निर्देश व जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत सोमवार को पूरे जिले में अभियान चला। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 पंकज विवेक ने ग्राम बरौला, अचकापुर, करहिया फार्म थाना फूलबेहड़ में दबिश,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रुद्र कांत मिश्र नर ग्राम मियापुर कॉलोनी थाना मोहम्मदी में दबिश ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार मय स्टाफ ने ग्राम पडुवा थाना निघासन में दबिश,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 केपी सिंह ने ग्राम थारूपुरवा थाना पलिया में दबिश, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 पंकज विवेक ने ग्राम साहबगंज थाना हैदराबाद में दबिश,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 रुद्र कांत मिश्र ने ग्राम औरंगाबाद थाना मैगलगंज में दबिश, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-7 संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी धौरहरा पी एन दुबे और प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल के साथ संयुक्त दबिश ग्राम हरद्वैलाला, अमेठी व सुजैपुरवा थाना धौरहरा में दबिश दी गई। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि जनपद में कुल 285 लीटर अवैध कच्ची शराब व 15500 किग्रा लहन बरामद किया। लहन मौके पर बरामद कर नष्ट कर दिया गया। कुल 19 अभियोग पकड़े गए जिनमे से 11 गिरफ्तार किए गए और 07 जेल भेजे गए। मौके पर 01 वाहन पकड़ा गया। साथ ही साथ जनपद में स्थित आबकारी दुकानों का क्षेत्र में स्थित आबकारी निरीक्षको और जिला आबकारी अधिकारी, खीरी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments