स्टेशन रोड पर रोटरी क्लब पलिया ने किया ट्री प्लांटेशन
लखीमपुर खीरी May 28, 2021 at 10:00 PM , 110पलियाकलां-खीरी। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सामाजिक संस्था रोटरी क्लब की पलिया यूनिट द्वारा शुक्रवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रीन पलिया के तहत ट्री गार्ड के साथ ट्री प्लांटेशन का शुभारंभ किया गया ।
ज्ञात हो कि रोटरी क्लब पलिया सदैव सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रहती है। अभी पिछले माह ही उसने नगर के थारू छात्रावास में निशुल्क नेत्र शिविर लगवाकर अनेक लोगों को लाभान्वित किया था। इससे पूर्व रोटरी क्लब मेंबरों ने नगर में मास्क व ग्लव्स तथा सैनिटाइजर का वितरण कर कोरौना काल में अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। रोटरी क्लब पलिया लड़कियों को सिलाई कढ़ाई सिखाने ,आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा शिविर लगवाने ,जाड़ों में अलाव लगाने एवं गर्मियों में शीतल जल की व्यवस्था करती रहती है। इसीलिए उसके पदाधिकारियों एवं मेंबरों ने नगर में अपनी एक अलग छवि बना रखी है। नगर की प्रमुख रेलवे स्टेशन रोड पर किए गए ट्री प्लांटेशन के समय रोटरी क्लब पलिया अध्यक्ष गगन मिश्रा, सेक्रेट्री दिनेश गर्ग ,पूर्व अध्यक्ष विजय नारायण महेंद्रा, अंकुर गोयल, संदीप बंसल, डी के श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब द्वारा ट्री गार्ड बनवाकर कराए गए वृक्षारोपण की नगर वासियों ने प्रशंसा की है।
महिला को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर चैकी अन्तर्गत मुस्लिम नगर में दिनांक 26 मई को शहाबुद्दीन पुत्र याकूब अली की बहू आफरीन पर तमंचे से फायर की गयीं थी । वादी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर लिया था आज अभियुक्त सलीम निवासी मुस्लिम नगर को मय तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न,
97 रिक्रूट आरक्षी सफलतापूर्वक हुए पास आउट,
विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 15 आरक्षी हुए पुरस्कृत
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन खीरी में प्रचलित रिक्रूट आरक्षियों का 06 माह का प्रशिक्षण सकुशल सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आज दिनांक 28.05.2021 को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत परेड में कुल 97 आरक्षीगण पास आउट हुए। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री विजय ढुल द्वारा पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया गया तथा मान प्रणाम लिया गया। तत्पश्चात इंडोर व आउटडोर परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 आरक्षीगण को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अन्तः विषयों में रिक्रूट आरक्षी अभय विश्नोई, बाह्य विषयों में रिक्रूट आरक्षी हिमांशु कुमार, साक्षात्कार में रिक्रूट आरक्षी भुवनेश कुमार ने सार्वधिक अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रिक्रूट आरक्षी अभय विश्नोई द्वारा संपूर्ण योग में सार्वधिक अंक लाकर सर्वांग/सर्वोत्तम का पुरस्कार प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा सभी को शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, लगन व समर्पण से कार्य करते हुए पुलिस की छवि उज्ज्वल बनाये रखने में अपना श्रेष्ठ योगदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
स्टेट बैंक ने व्हीलचेयर स्ट्रेचर मास्क दिए
लखीमपुर खीरी। स्टेट बैंक आफ इंडिया रीजन 4 के रीजनल मैनेजर विक्रांत तिवारी ने सीएमओ कार्यालय को 1000 मास्क, 3 व्हीलचेयर, 5 स्ट्रेचर उपलब्ध कराए। अपरमुख्यचिकित्साधिकारी डॉ आरपी दीक्षित ने श्री तिवारी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्टेट बैंक लखीमपुर खीरी मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार भी उपस्थित थे ।
पुलिस के खिलाफ पत्रकार लामबंद
लखीमपुर खीरी। थाना पलिया के प्रभारी सुनील कुमार सिंह , दरोगा अनिल कुमार राजपूत के रवैये को लेकर पत्रकार आक्रोशित है। पलिया के पत्रकार जय कुमार गुप्ता के पुत्र राज गुप्ता की पड़ोस के ही युवक से कहा सुनी हो गयी थी। दोनों ओर से तहरीर दी गयी थी। पुलिस ने राज के ऊपर लूट की झूंठी धारा लगा दी और सुबह 4 बजे एफआईआर लिख दी। राज की गिरफ्तारी भी कर ली। दरोगा अनिल राजपूत ने राज को डंडा भी मारा और पत्रकार जय गुप्ता से भी अभद्रता की। राज की जमानत सीजेएम कोर्ट से खारिज हो गयी। इसी मसले पर पत्रकार और उसके परिवार के उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों ने बैठक की और थाना पुलिस के बायकॉट का निर्णय लिया। जय कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके सामने दरोगा ने उनके बेटे के डंडा मारा।
दवा वितरण अभियान की शुरुआत
लखीमपुर-खीरी। सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह व सचिव रीतू सिंह की निगरानी में कोरोना महामारी से बचाव के लिए निःशुल्क दवा वितरण अभियान की शुरुआत की गयी है । राजधानी से शुरू हुआ यह महा अभियान जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में संचालित होगा । इस अभियान के तहत कोरोना से बचाव सम्बंधित दवाओं की किट व काढ़ा हर घर में दिया जा रहा है । साथ ही कोरोना महामारी से बचाव व कोविड 19 की गाइडलाइंस से जुड़ी चीजों का स्टीकर भी लगाया जा रहा ताकि लोग उसको पढ़कर जागरूक हो सके । संस्था द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे है। महामारी के इस दौर में घरों में बंद लोग बातौर वॉलेंटियर एसडब्ल्यूएफ के साथ जुड़कर परिवार का भरण पोषण कर रहे है । संस्था के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान भी उनकी टीम लगातार क्षेत्र में काम कर रही है । खुद की परवाह किये बिना निराश्रित समाज की जिस जिम्मेदारी के लिए संस्था का गठन किया गया था उसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है । भोजन, राशन, कपड़ा, दवा सहित ब्लड आदि की व्यवस्था भी जरूरत के हिसाब से करायी जाती है । लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी सहित लखीमपुर व सीतापुर आदि जिलों में अभियान चलाया जा रहा है ।






_page-0001.jpg)
























Comments