फरार अपराधी तौकीर उर्फ मिर्ची मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 115

लखीमपुर खीरी। दरोगा पर हमला बोल फायर झोंक कर फरार हुये कुख्यात अपराधी तौकीर उर्फ मिर्ची को निघासन पुलिस व स्वाट टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में अपराधी तौकीर उर्फ मिर्ची के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिये पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया है तलाशी के दौरान पुलिस ने अपराधी के कब्जे  से एक पौनिया तमंचा 12 बोर, दो खोखा कारतूस 12 बोर व चार जिन्दा कारतूस 12 बोर की बरामदगी की है। एसपी खीरी विजय ढुल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तौकीर उर्फ मिर्ची कोतवाली इलाके के दुलही गांव में छिपा है सूचना पर निघासन पुलिस व स्वाट टीम सक्रिय होकर तौकीर उर्फ मिर्ची के ठिकाने पर पहुचीं। इसी दौरान अपराधी तौकीर उर्फ मिर्ची ने पुलिस टीम पर फिर से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली चलायी। जिसमे मिर्ची के पैर पर पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने घायल मिर्ची को अपने कब्जे में लेते हुए उपचार के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। आपको बता दें कि बीते सोमवार की रात में कुख्यात अपराधी तौकीर उर्फ मिर्ची को गिरफ्तार करने के लिये उसके ठिकाने पर पढुआ चैकी इंचार्ज अशोक कुमार पहुंचे थे। इस दौरान अपराधी तौकीर उर्फ मिर्ची अपने साथियों के साथ दरोगा पर हमला बोल फायर झोंकते हुये फरार हो गया था। हमले में दरोगा अशोक कुमार सहित दो अन्य ग्रामीण घायल हो गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी जिसे आज पुलिस मुठभेड़ के दौरान निघासन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


गृहे-गृहे यज्ञ अभियान के तहत यज्ञ किया सम्पन्न
मैगलगंज-खीरी। वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति दिलाने एवं वातावरण शुद्ध करने तथा सभी के मंगल कामनाओं के उद्देश्य से अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वाधान में ग्रहे-ग्रहे गायत्री यज्ञ अभियान के अंतर्गत बुद्ध पूर्णिमा के दिन मैगलगंज क्षेत्र मे गायत्री परिजनों द्वारा अपने घरों में यज्ञ किया गया। गायत्री मंत्र द्वारा कोरोना महामारी से रोग ग्रस्त लोगों के स्वस्थ्य लाभ व कोरोना महामारी से दिवंगत परिजनों की आत्मा की शान्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां दी गईं। इसके साथ-साथ कोरोना वायरस व उससे उत्पन्न बीमारियों के नाश के लिए विशिष्ट मंत्रों से आहुतियां दी गईं। इसके साथ-साथ सभी के कल्याण के लिए गायत्री माता तथा वंदनीय माता एवं पूज्य गुरुदेव से याचना की गई। सकुशल  यज्ञ गायत्री परिजन शिव शंकर गुप्ता दीपक गुप्ता, सुशील दीक्षित राजेश विश्वकर्मा शिव कुमार गुप्ता नरेश मास्टर शिवस्वरूप गुप्ता दीप्ती गुप्ता रोली गुप्ता निधी गुप्ता श्यामू संजीव गुप्ता पवन गुप्ता अनिल रस्तोगी अजय गुप्ता (सोनू) अवनीश गुप्ता मुकेश गुप्ता रोहित गुप्ता सुशील दीक्षित सुयश गुप्ता व शिवांश गुप्ता सहित क्षेत्र में गायत्री परिजनों ने गृहे-गृहे अभियान के तहत सकुशल यज्ञ संपन्न किया।

 

 

Related Articles

Comments

Back to Top