पचपेड़ी घाट का कछुआ पुल पानी के धार में बहा
लखीमपुर खीरी May 22, 2021 at 10:57 PM , 313कल शाम को पचपेड़ी घाट का कछुआ पुल नदी में आए बरसाती पानी के उफान के कारण बह गया बहते हुए पुल को वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया पुल के कुछ कछुआ पाइप शारदा नगर बैराज पर बह कर रुके. अब निघासन से आदलाबाद होते हुए लखीमपुर आने वालों को अब से 15 किलोमीटर घूमकर ढकेरवा शारदा नगर होते हुए लखीमपुर आना पड़ेगा इससे उनको लगभग 15 किलोमीटर की दूरी अलग से तय करनी पड़ेगी. यह पुल शारदा नदी में अस्थाई तौर पर लखीमपुर प्रशासन द्वारा बनवाया जाता है और हर साल बाढ़ आने से पहले इस पुल को तोड़ दिया जाता है बाढ़ समाप्त होने के बाद पुनः पुल का अस्थाई निर्माण किया जाता है तथा वहां पर खेती करने वाले किसानों को अपना कृषि यंत्र संबंधी वाहन ले जाने का फायदा होता है






_page-0001.jpg)
























Comments