पुलिस व फायर बिग्रेड की मेहनत से आग पर पाया गया काबू
लखीमपुर खीरी Apr 10, 2021 at 11:45 PM , 166निघासन खीरी। कोतवाली निघासन के चैकी क्षेत्र झण्डी के ग्राम पचपेड़ी में किन्ही कारण वश अचानक आग लग गयी जिसकी सूचना पाते ही तत्काल प्रभाव से पहुँचे झण्डी चैकी के कॉन्सटेबल ,धर्मेद्र कुमार ,संदीप कुमार ,योगेश वर्मा,दिवान, शिव कुमार सिंह, व उन्होंने ही मौके पर फायर बिग्रेड को बुला कर अपनी जान जोखिम में डाल कर पाइपों से खुद पानी डाल डाल कर आग बुझाई और उनकी मेहनत रंग भी लाई बेकाबू आग पे काबू पाया गया। वही एक तरफ ग्रामीणों का लाखो का नुकसान होने से भी बचाया। पुलिस व फायर बिग्रेड तत्काल मौके पर पहुँचने से ग्रामीणों ने उनकी जम कर सराहना भी की और उनके इस कार्य की वजह से कई और घर जलने से बचे।






_page-0001.jpg)
























Comments