आदर्श आचार संहिता हो रही है तार तार? पहले वसलीपुर बाद पचतौर के पास गोलीबारी,तोड फोड, मारपीट की हुई वारदात?

लखीमपुर खीरी , 178

गोला गोकरननाथ-खीरी। जनपद खीरी में पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगी हुई है पर हकीकत में उसका कहीं भी पालन नहीं हो रहा है जिसके चलते खूनीसंघर्ष की वारदातों का सिलसिला चालू है।सुबह से शाम तक चुनाव में खडे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भारी भीड और चैपहिया वाहनों के काफिलों के बीच मतदाताओं पर अपना प्रभाव जमाते हुए नजर आ रहे है। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन न होने के चलते आए दिन मारपीट व गालीगलौज तथा खुले आम गोलियों की तडतडाहट गाडियों की तोडफोड सबसे बडा प्रमाण है। बीती रात्रि में कोतवाली गोला के ग्राम पचतौर के पास प्रधान अनुभव दास व उनके समर्थकों व प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी सरदार अवतार सिंह जो कि अपने अपने काफिले में मतदाताओं से वोट मांग रहे थे जिनमें सबसे ताकतवर अनुभव दास ने कोतवाली गोला में सरदार अवतार सिंह पर धन बांटने और सरदार जीत सिंह निवासी पचतौर ने अनुभव दास पर धन बांटने का आरोप लगाते हुए आपस में भिड गए दोनों पक्षों में मारपीट और हाथापाई हुई बाद में दोनों पक्षों ने गाडियों को तोडने का आरोप लगाया था जिसमें अनुभव दास का पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया जबकि सरदार जीत सिंह का पुलिस ने कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया है। इसी प्रकार वसलीपुर के मजरा गदियाना में प्रधान पद के चुनाव को लेकर मारपीट, गालीगलौज, तोडफोड गोलीबारी भी हुई थी इसमें सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित दर्जनों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया पर पूर्व ब्लाक प्रमुख की तहरीर को पुलिस ने दर्ज नहीं किया। गौरतलब हो कि सुबह सूर्योदय से पहले और देररात्रि तक पंचायतों का चुनाव प्रचार के साथ धन बांटने व शराब पिलाने तथा वह सभी चुनावी हथकंडे अपना कर मतदाताओं को अपने अपने पाले में लाने के लिए संघर्ष करते दिखाई पड रहे है ऐसे हालात पूरे जनपद में बने हुए है। उ.प्र. सरकार के मुख्यमंत्री जो कि ईमानदार है पर वह धृतराष्ट्र बन चुके है इस लिए जनपद खीरी में आदर्श आचार संहिता का खुलम खुला मजाक उडाते हुए उसको तोडने में प्रयास रत है। अगर हालात यही रहे तो जनपद खीरी का नाम खूनी संघर्ष व चुनावी हत्याकांड की वारदातों से गूंज उठेगा।

 

Related Articles

Comments

Back to Top