पंचायत चुनाव में दाखिल नाम निर्देशन पत्रों की जांच का जायजा लेने पहुंचे डीएम

लखीमपुर खीरी , 140

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों हेतु दाखिल नाम निर्देशन पत्रों की जांच हुई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला पंचायत पद हेतु कलेक्ट्रेट व प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के पद हेतु विकास खंडों में नाम निर्देशन पत्रों की जांच प्रक्रिया का जायजा लेने विकासखंड सदर एवं कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी से नाम निर्देशन पत्रों की जांच के संबंध में अद्यतन प्रगति जानी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने नाम निर्देशन पत्रों की जांच में सतर्कता व सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अकारण व लिपकीय त्रुटियों के कारण नाम निर्देशन पत्रों को कदापि निरस्त न करें। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच में औचित्य पूर्ण त्रुटि होने पर ही उसे निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाएं। इस दौरान एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार सदर उमाशंकर मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top