डीएम ने लिया प्रशिक्षण का जायजा, मतदान कार्मिकों को बताई चुनाव की बारीकियां मतदान कार्मिकों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, तन्मयता से करें उत्तरदायित्व का निर्वहन-डीएम

लखीमपुर खीरी , 184

लखीमपुर-खीरी। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने नगर के डीएस कॉलेज में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के कार्मिकों के चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मनोयोग से मतदान कार्मिक के रूप में अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन करें। ड्यूटी के दौरान को कोविड से बचाव हेतु सतर्कता व सावधानी का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण में मतदान की बारीकियों को भलीभांति समझ लें ताकि चुनाव के दिन किसी प्रकार का संशय ना रह जाए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पीठासीन पुस्तिका में सभी जिज्ञासाओं के समाधान को सम्मिलित व संग्रहित किया गया। इसलिए उसे भली भांति पढ़कर अपनी जिज्ञासाओं को दूर करें। पीठासीन अधिकारी अपनी लीडरशिप में मतदान अधिकारी प्रथम द्वितीय व तृतीय का समुचित सहयोग लेकर चुनाव संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि चुनाव को निर्विघ्न सकुशल व शुचितापूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। सभी जरूरी सुविधाओं का प्रशासन हर संभव ध्यान रखने का पूरा प्रयास करेगा। चुनाव में पूरे मनोयोग व खुशी मन से पूरी तन्मयता दिखाएं। प्रभारी अधिकारी (प्रशिक्षण) पीडी रामकृपाल चैधरी ने मतदान कार्मिकों को चुनाव की बारीकियों की जानकारी दी। मतदान कार्मिक बैलट बॉक्स की सीलिंग को स्वयं करके देख ले। उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष में जाकर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पूरे चुनाव की सजीव चित्रण किया।

Related Articles

Comments

Back to Top