प्रशिक्षण से गायब मतदान कार्मिको पर प्रशासन दर्ज कराएगा एफआईआर, डीएम ने प्र.अधि. (प्रशिक्षण) से तलब की रिपोर्ट अधिकतर नदारद मतदान कार्मिको ने प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर किया योगदान, लिया प्रशिक्षण-सीडीओ
लखीमपुर खीरी Apr 09, 2021 at 10:26 PM , 187लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में जिन मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं किया। ऐसे मतदान कार्मिकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत चुनाव 2021 प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण पीडी रामकृपाल चैधरी द्वारा ऐसे मतदान कार्मिकों की रिपोर्ट तलब की गई। जिनके द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं किया जा रहा। रिपोर्ट मिलते ही ऐसे चिन्हित कार्मिकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं किया हो तो वह अविलंब प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। अन्यथा प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण से रिपोर्ट मिलते ही संबंधित के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) सीडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि जिले में डीएस कॉलेज में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रथम दिन नदारद अधिकतर मतदान कार्मिकों ने शुक्रवार को प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण पीडी रामकृपाल चैधरी से संपर्क कर चुनाव के लिए ना केवल अपना योगदान सौंपा बल्कि चुनाव हेतु प्रशिक्षण कराए जाने का अनुरोध किया। जिसपर पीडी का निर्देश मिलते ही नदारद सभी मतदान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरो ने प्रशिक्षण दिया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments