अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 160

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल द्वारा अपराधों की रोकथाम में संचालित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार तथा थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी द्वारा मितौली थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर समरसेपुर निवासी जगत राम पुत्र लालाराम तथा कौशल पुत्र श्री पाल निवासी गाजीपुर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है वही थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हा खेड़ा निवासी शातिर अपराधी कमलेश उर्फ बंचढ़ के पास से डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद कर विधिक अभियोग पंजीकृत करते हुए संवैधानिक धाराओं में जेल भेजा गया है
----------------------------------------

Related Articles

Comments

Back to Top