किसान काले कानून से आहत- प्रह्लाद पटेल

लखीमपुर खीरी , 154

लखीमपुर खीरी। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जनपद के ब्लॉक कुम्भी की न्याय पंचायत के शहाबुद्दीनपुर,कपराहा में ब्लॉक अध्यक्ष मतीन शाह के साथ जिलाअध्यक्ष प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान आगे बढाया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा न्याय पंचायतों में क्षेत्र के लोग कांग्रेस में तेजी से जुड़ रहे है किसान, मजदूर, बेरोजगारों में केंद्र के प्रति निराशा है। किसान काले कानून से आहत है। सरकार किसानों की नही सुन रही है। किसानों ने अपने पैर जमा रखे हैं। कानून वापसी तक घर वापसी नही की बात पर अडिग है। कृषि बिल किसानों के साथ धोखा है। बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहजेंद्र दिक्सित ने भी सम्बोधित किया। जिला महासचिव के के मिश्रा, ललित वाल्मीकि, नन्हे बाल्मीकि, अर्कवंशी, आदि उपस्थित रहे।
------------------------------------------

Related Articles

Comments

Back to Top