भू-माफियाओं के आगे पुलिस भी नतमस्तक

लखीमपुर खीरी , 202

सिंगाही-खीरी। प्रदेश भर में एनकाउंटर करके लोगों के भीतर भय पैदा करने वाली पुलिस भी इन भू माफियाओं के आगे नतमस्तक हो जाती है। एन्टी भू-माफिया टास्क फोर्स भी फुस्स होता दिखाई दे रहा है। ये भू-माफिया दबंग बरसाती मेढक की तरह जो पार्टी सत्ता में आती है उसी में शामिल होकर इलाके में नेतागिरी करते हैं, या चंद कागज के टुकड़ों के बल पर माननीय लोगों को अपनी तरफ करके खाली पड़ी सरकारी, ग्रामीण व नगरीय जमीन को कब्जाने में लग जाते हैं और अगर कुछ तथाकथित लोग उसपर आपत्ति लगाते है तो उन्हें दबंगों द्वारा धमकियां मिलना प्रारम्भ हो जाती हैं। जिससे कमजोर लोग पीछे हट जाते और भू-माफिया अपना कब्जा जमा लेते, लेकिन अगर शिकायत कर्ता थोड़ा सख्त हुआ तो अपनी शिकायत लेकर ऊपर के अधिकारियों तक पहुंचने की कोशिश करता क्योंकि नीचे के अधिकारियों में तो दबंगों की इतनी साठ-गांठ होती है कि शिकायतकर्ता की कोई सुनवाई ही नही हो पाती है। ताजा मामला सिंगाही नगर पंचायत भेडौरा के वार्ड नम्बर 3 का है, जहां पर दबंग भू-माफियाओं द्वारा नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां पर नगर के वार्ड नम्बर 3 बढियन टोला वासियों का आरोप है कि भू-माफिया मूलचंद, नरेश, ओमप्रकाश, सोबरनलाल पुत्र छोटे लाल द्वारा माननीयों की शय पाकर दबंगई और गुंडई के बल पर नगर पंचायत में राजस्व विभाग की सड़क पर पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी शिकायत वार्ड वासियों ने नगर अधिशाषी अधिकारीध् उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता व थाना प्रभारी प्रदीप सिंह से की फिर भी दबंगों का कार्य चलता रहा शिकायत का कोई असर दबंगों पर नही पड़ा। अधिकारियों ने भी जब शिकायत पर ध्यान नही दिया तो शिकायतकर्ता ने अवैध कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया जिसका अभी कोई जवाब नही आया है। अगर अधिकारी ऐसे ही अनसुनी करते रहे तो दबंगों के हौसले और बुलन्द हो जाएंगे, जिससे आज वो राजस्व की जमीन कब्जाने में लगे है तो कल वो दबंगई के बल पर लोगों की जमीन को कब्जाने लगेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top