कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की शिक्षिकाओं का मानदेय होगा आधा -शिक्षिकाओं में आक्रोश

लखीमपुर खीरी , 169

लखीमपुर-खीरी। प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में दसकों से अध्यापन करने वाली हजारों पूर्णकालिक शिक्षिकाओं का मानदेय जल्द ही आधा हो जाएगा। शासन की नई नियमावली के तहत अब इन विद्यालयों में कंप्यूटर, आर्ट एंड क्रॉफ्ट और शारीरिक शिक्षा की शिक्षिकाओं से पूर्णकालिक के बजाय अंशकालिक शिक्षक के रूप में काम लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार शासन के निर्देश पर शिक्षिकाओं को अंशकालिक शिक्षक के रूप में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगले सप्ताह तक प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा, वहीं पीड़ित शिक्षिकाओं ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देश दीपक दूबे के अनुसार पूर्णकालिक शिक्षकों के रूप में अध्यापन करने वाली शिक्षिकाओं को अब तक 22 हजार का मानदेय मिल रहा था। मगर अब जिन विषयों की शिक्षिकाओं को अंशकालिक के रूप में समायोजन होगा उन्हें अंशकालिक करने पर मानदेय 9800 हो जाएगा। सरकार ने नियमों में अचानक बदलाव कर शिक्षिकाओं की परेशानी बढ़ा रही है। पहले ही कुछ अन्य शिक्षकों और उर्दू की शिक्षिकाओं को नए नियमावली के तहत बाहर किया जा रहा है। दूसरी तरफ जो बच गए हैं, उनके मानदेय में कटौती की जा रही है। जो न्याय संगत नहीं हैं। उन्होंने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top