डंके की चोट पर खुलेआम दिया जा रहा है कम तेल

लखीमपुर खीरी , 129

लखीमपुर-खीरी। बरवर कस्बे की चंद्राणी फिलिंग स्टेशन पर जो  बरवर का एकलौता पेट्रोल पंप होने के कारण यहां पर कम तेल दिया जाता है बरवर कस्बे में इस पेट्रोल पंप पर कम तेल देने का प्रकरण काफी दिनों से चला आ रहा है लेकिन कोई भी अधिकारी इसकी जांच करने को कतई तैयार नहीं है आए दिन अखबारों यूट्यूब चैनलों सोशल मीडिया की सुर्खियां बना रहता है उक्त पेट्रोल पंप किसी प्रकार की जांच ना होने के कारण कि अब तो खुलेआम डंके की चोट पर कम तेल देने लगे हैं और जब इसका कोई विरोध करता है तो कहते हैं मशीन की फीडिंग गड़बड़ हो गई थी छोड़ छोड़ कर चल रही थी। बताते चलें बरवर कस्बे के एक युवक ने बरवर कस्बे की  चंद्राणी फिलिंग स्टेशन से तेल ले गया और जितना तेल ले गया उस तेल में से डेढ़ लीटर तेल कम निकला तो वह तुरंत पेट्रोल पंप पर पहुंचा और इसका विरोध किया तो वहां पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि मशीन छोड़ छोड़ कर चल रही थी इसीलिए तेल कम है और इसका तेल पूरा किया जाएगा और फिर तेल पूरा किया गया है वहां पर मौजूद और लोगों ने भी बताया कि यहां पर हमें भी तेल कम मिला है आए दिन कम तेल देने का प्रकरण इस पेट्रोल पंप पर चलता रहता है और जिम्मेदार मौन है।
 

Related Articles

Comments

Back to Top