*दलित, पीड़ित, किसान और मज़दूर की अखिलेश यादव ही उम्मीद :मोहम्मद अरशद खान*

लखनऊ , 18

*लखनऊ/जौनपुर।* राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक, जौनपुर सदर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जौनपुर सदर मोहम्मद अरशद खान ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश का दलित, पीड़ित, किसान और मज़दूर वर्ग आज अपने अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए अखिलेश यादव की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रहा है।

उन्होंने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, आर्थिक बराबरी और संवैधानिक अधिकारों की एक मजबूत विचारधारा है। पीडीए का मतलब है — पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के साथ किसान, मज़दूर और गरीब तबकों को विकास की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक स्थान देना।

मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि आज किसान बढ़ती लागत, फसल के उचित मूल्य की कमी, खाद-बीज संकट, सिंचाई की समस्याओं और कर्ज़ के बोझ से परेशान है। वहीं मज़दूर वर्ग बेरोज़गारी, कम मज़दूरी, असुरक्षित कामकाजी माहौल और महंगाई की मार झेल रहा है। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसानों और मज़दूरों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कृत संकल्पित हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य, मुफ्त सिंचाई, बिजली में राहत, समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा मज़दूरों के लिए सम्मानजनक वेतन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम किया जाएगा।

मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव सामाजिक न्याय और जनहित की निर्णायक लड़ाई होगा। दलित, पीड़ित, किसान और मज़दूर एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाएंगे और अन्याय, बेरोज़गारी तथा शोषण की राजनीति को समाप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह ताकत है जो संविधान, लोकतंत्र और गरीब जनता के अधिकारों की सच्ची लड़ाई लड़ रही है। जारीकर्ता।

Related Articles

Comments

Back to Top