*बकरीद और बड़े मंगल से पहले CM योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर हाई लेवल बैठक*
लखनऊ May 24, 2026 at 09:10 PM , 10*लखनऊ*: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद और बड़े मंगल को लेकर कानून व्यवस्था की बड़ी बैठक की। मुख्य सचिव, ACS गृह, DGP राजीव कृष्णा, ADG एलओ अमिताभ यश सहित सभी DM, कमिश्नर, SP, IG वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
CM ने ईदगाहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, खुले में नमाज पर रोक और पुरानी परंपरा से ही त्योहार मनाने के निर्देश दिए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त रोक रहेगी। कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, बिजली-पानी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त फोर्स लगेगी। सोशल मीडिया पर 24 घंटे कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए।































Comments