*पुलिस चौकी की नाक के नीचे मयखाना बनी सड़क राहगीरों और महिलाओं का निकलना हुआ दुश्वार*
लखनऊ May 24, 2026 at 12:33 PM , 11लखनऊ
राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर विस्तार से कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक अनुशासन को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
यहाँ सेक्टर 6 पुलिस चौकी की नाक के नीचे शराबियों ने मुख्य सड़क को ही खुला मयखाना बना दिया है जिसके चलते स्थानीय निवासियों राहगीरों और विशेषकर महिलाओं का वहाँ से गुजरना दूभर हो गया है।
पूरा मामला गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सेक्टर 06 पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
मलेशेमऊ गाँव के पास शहीद पथ के किनारे स्थित एक शराब के ठेके के बाहर हर शाम अराजकता का मेला सजता है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सड़क के एक बड़े हिस्से पर बेतरतीब ढंग से दुपहिया और चौपहिया वाहन पार्क किए गए हैं।
शराब खरीदने और वहीं सड़क पर खड़े होकर जाम छलकाने वालों की भारी भीड़ के कारण पूरी सड़क ब्लॉक हो जाती है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब कुछ स्थानीय पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सरेआम हो रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
स्थानीय लोगों और राहगीरों का































Comments