⚡ *फैज़ुल्लागंज में फिर जली बिजली लाइन, अंधेरे में डूबा इलाका!*
लखनऊ May 24, 2026 at 12:32 PM , 18लखनऊ के फैज़ुल्लागंज क्षेत्र में शनिवार रात बिजली पोल पर लगी लाइन में अचानक आग लग गई। चिंगारियों और धुएं के बीच इलाके की सप्लाई ठप हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और नाराज़गी फैल गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर तारों और ओवरलोडिंग की शिकायतें लंबे समय से की जा रही थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजी मरम्मत में व्यस्त रहे। नतीजा — रात होते ही फिर “स्पार्किंग शो” शुरू हो गया।
*सवाल यह है कि*
???????? क्या यूपीपीसीएल हादसे का इंतजार कर रहा है?
???????? क्या विभाग के लिए उपभोक्ताओं की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण सिर्फ बिल वसूली है?
गर्मी में बिजली व्यवस्था की ये हालत राजधानी में सिस्टम की पोल खोल रही है।































Comments