*बिजली संविदा कर्मियों में उबल रहा आक्रोश*

लखनऊ , 6

????*नाराज़ कर्मियों का गुस्सा कभी भी ले सकता है आंदोलन का रूप*

*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि  लखनऊ द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है कि पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन एवं अन्य वितरण निगमों द्वारा पावर कार्पोरेशन के आदेश दिनांक 15-5-2017 का उलंघन कर बड़े पैमाने पर बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों कि नियम विरुद्ध कार्य से हटाने से कर्मचारियों कि संख्या काफी कम हो जाने के कारण शेष बचे कर्मचारियों पर कार्य का अधिक भार पड़ने, लाइन मैनो/कुशल श्रमिकों कि कमी के कारण अकुशल कर्मचारियों से नियम विरुद्ध एच टी -एल टी लाइनों आदि पर कार्य कराने, एक फीडर पर एक गैंग (1 लाइन मैन + 1 कुशल श्रमिक+ 2 अकुशल श्रमिक) के स्थान पर 1 कर्मचारी को तैनात कर कार्य कराने से बीते एक माह में 26 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों कि कार्य के दौरान दुर्घटनाएं हुई जिसमें से 15 आउटसोर्स कर्मचारियों की मृत्यु हो गई तथा शेष 11 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है जो किसी भी समय आन्दोलन का रुप धारण कर सकता है। 

उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा अपने लिखे पत्र में मांग किया गया है कि आउटसोर्स कर्मचारियों कि हुई दुर्घटनाओं कि जांच कराकर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई किया जाय, मृतक कर्मचारियों के परिजनों को दुर्घटना हित लाभ दिया जाए, घायल कर्मचारियों का कैशलेश उपचार कराया जाय,दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाय, नियम विरुद्ध हटाए गए अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को अतिशीघ्र कार्य पर वापस लिया जाय, अकुशल कर्मचारियों से एच टी -एल टी लाइनों आदि पर कार्य कराने पर पुरी तरह से रोक लगाया जाय, आउटगोइंग के प्रत्येक फीडर पर 1 गैंग तैनात किया जाय तथा पावर कार्पोरेशन के आदेश दिनांक 15-5-2017 एवं दिन प्रतिदिन उपभोक्ताओं कि संख्या में हो रही वृद्धि को ध्यान में रखकर कर्मचारियों कि तैनाती किया जाय, अन्यथा की स्थिति में किसी भी समय आन्दोलन शुरू किया जा सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top