*भीषण गर्मी से व्यापारी चिंतित, पसरा बाजार में सन्नाटा*

लखनऊ , 6

*लखनऊ।* अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि मई माह में पड़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप एवं लगातार चल रही लू के कारण बाजारों की स्थिति अत्यंत प्रभावित हो गई है। सुबह 9 बजे के बाद ही गर्मी का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि दोपहर से लेकर शाम तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुँचने से मानो सड़कों पर आग बरस रही हो।

ऐसे कठिन मौसम में बिजली व्यवस्था भी व्यापारियों और आमजन की परेशानियाँ बढ़ा रही है। दोपहर के समय हर एक-दो घंटे में लगभग 45 मिनट तक बिजली कटौती होने से एसी और कूलर प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे बाजारों और दुकानों में अत्यधिक गर्मी बनी रहती है।

भीषण गर्मी और बिजली संकट के कारण ग्राहक दिन में बाजारों में खरीदारी के लिए नहीं आ रहे हैं, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। वर्तमान स्थिति में व्यापार लगभग 25 प्रतिशत तक सिमटकर रह गया है, जिससे व्यापारियों के सामने गंभीर आर्थिक चुनौती उत्पन्न हो गई है।

 शाम लगभग 6 बजे के बाद ही मौसम थोड़ा सामान्य होने पर ग्राहक बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top