संग्रहालय दिवस पर आगरा व अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
लखनऊ May 18, 2026 at 06:44 PM , 7लखनऊ: 18 मई, 2026
आज 18 मई 2026 को क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, आगरा द्वारा विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर श्री अंजनी कुमार इन्टर कालेज, सासनी गेट, अलीगढ़ में छायाचित्र प्रदर्शनी और निबंध, चित्रकला, क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिथि श्रीमती सुलेखा कुलश्रेष्ठ प्रधानाचार्य जी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागी विजेताओं में प्रथम स्थान अंकित कुमार कक्षा 10, द्वितीय स्थान सुमिता कुमार कक्षा 10, तृतीय स्थान आकाश कक्षा 12, तथा सांत्वना पुरस्कार में विशाखा माहौर कक्षा 11, आदि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 250 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल श्रीमती सुलेखा कुलश्रेष्ठ, सहायक अध्यापक श्री हरिओम गुप्ता, श्रीमती रचना सक्सेना, कल्पना यादव, सुनील, नवीन जैन, श्री कृष्णकांत, तथा इकाई कार्यालय आगरा श्री मुकेश कुमार, मान चित्रकार, श्री पंच बहादुर फोटोग्राफर, आउटसोर्सिंग कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर ऋषि देव सिंह, मोहन लाल, रामेंद्र मोहन, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार आज उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर आर.डी. इंटर कॉलेज सुचिता गंज सोहावल अयोध्या उत्तर प्रदेश में चित्रकला निबंध लेखन एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया।
आज इस प्रतियोगिता में 250 छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया जिसमें प्रथम स्थान सुहानी द्वितीय स्थान कोमल तृतीय स्थान अंबिका वही सांत्वना पुरस्कार सेजल एवं प्रियांशी को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया है।































Comments