*परिवार ही असली शक्ति: डा. दिनेश शर्मा* *आशियाना में संस्कृतिकर्मी हुए सम्मानित*

लखनऊ , 4

लखनऊ। 'बहुत सी विसंगतियों के बीच परिवार आज सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। असली शक्ति है।' यह बात राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा ने आशियाना परिवार के सेक्टर-के पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में सुखी और समृद्ध परिवार की महत्ता पर जोर दिया।  
देश-विदेश के अनेक संस्मरणात्मक उदाहरण सामने रखते हुए डा. शर्मा ने कहा कि समय के साथ लगभग सब कुछ बदल गया है। संवेदनाओं करुणा और दया भाव आदि का जैसे लोप हो गया है। ऐसी वर्तमान परिस्थितियों में परिवार में हर तरह का संतुलन बनाकर पालन-पोषण करना, संस्कार देना, नैतिक पाठ पढ़ाना, हर मायने में उसका विस्तार करना और सदस्यों को समाज हित में सार्थक योगदान के योग्य बनाना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि आशियाना परिवार, आरडी द्विवेदी के मार्गदर्शन में सबको साथ लेकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए आगे बढ़ रहा है।  
संयोजक आरडी द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया और आशियाना परिवार की 26 वर्षों की गतिविधियों को संक्षेप में रखा। इस अवसर पर डा. दिनेश शर्मा ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर आशियाना परिवार से जुड़े कलाकारों और पत्रकारों किशोर चतुर्वेदी, रश्मि चतुर्वेदी, सुनील शुक्ला, रत्ना शुक्ला, राजवीर रतन, ज्योति किरन रतन, रविनाथ मिश्र, रत्नेश मिश्र, मिथिलेश लखनवी, डा. मनीषा मिश्रा, सुरेश कुशवाहा, शबाहत हुसैन विजेता, आनन्द अस्थाना, कांतिका मिश्रा, नवेद शिकोह, खुर्रम निजामी आदि को सम्मानित किया।  
समारोह में अतिथि के रूप में समाजसेवी मुरलीधर आहूजा, नानकचंद लखमानी, प्रो. पंकज विद्यार्थी, डा. वीना विद्यार्थी, डा. ओपी तिवारी, कवि वेदव्रत बाजपेयी, शिवशंकर अवस्थी तथा आशियाना परिवार के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top