*प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं :गोपाल राय*
लखनऊ May 15, 2026 at 03:40 PM , 11*लखनऊ*। विश्व हिंदू रक्षा पारिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें प्रधानमंत्री केवल दो गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यालय जाते दिखाई दिए। इस दृश्य को देखकर देशभर के लोगों में चिंता उत्पन्न हुई है।
राय ने कहा कि वह देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानमंत्री से निवेदन करना चाहते हैं कि राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि देश की स्थिरता, लोकतंत्र और करोड़ों लोगों की उम्मीदों के प्रतीक हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित और संतुलित तरीके से लागू किया जाना चाहिए। विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी व्यवस्थाओं के माध्यम से कार्यालय पहुंचें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव न पड़े और आम जनता को भी असुविधा न हो।
गोपाल राय ने देश में हुए बड़े आतंकी हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत पहले भी आतंकवाद की भयावह घटनाओं का सामना कर चुका है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 1993 के मुंबई बम धमाकों में 257 लोगों की मृत्यु हुई थी और लगभग 700 लोग घायल हुए थे।
इसके अलावा 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले में कई सुरक्षाकर्मियों सहित 14 लोगों ने अपने प्राण गंवाए थे। वहीं 11 जुलाई 2006 को मुंबई लोकल ट्रेन धमाकों में 189 निर्दोष लोगों की जान गई और हजारों लोग घायल हुए थे।उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से सीख लेते हुए देश के शीर्ष नेतृत्व की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए l































Comments