*प्रधानमंत्री की अपील के क्रम में विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित*
लखनऊ May 14, 2026 at 07:10 PM , 5लखनऊ, दिनांक 14 मई 2026।
भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पेट्रोल-डीजल की कम खपत के अपील के क्रम में तथा माननीय सभापति, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश विधान परिषद डॉ. राजेश सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार संसदीय समितियों की बैठकों में जिला स्तरीय अधिकारी अग्रिम आदेशों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।
विधान परिषद प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।































Comments