चकबंदी विभाग में स्थानान्तरण की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाये जाने हेतु शासन को पत्र प्रेषित
लखनऊ May 12, 2026 at 09:27 PM , 14लखनऊ 12 मई, 2026। चकबंदी आयुक्त डाॅ0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रारंभिक चकबंदी योजना के पुष्टिकरण के उपरांत कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही प्रचलित है। उन्होंने बताया कि कब्जा परिवर्तन का कार्य अति संवेदनशील प्रक्रिया है, फील्ड में कार्यरत कार्मिकों (चकबंदी लेखपाल, सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदी अधिकारी आदि) के स्थानांतरण होने से कार्य प्रभावित हो सकता है।
चकबंदी आयुक्त द्वारा सभी लक्षित ग्रामों में मैनुअल के अनुसार 15 जुलाई 2026 तक कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस समयावधि में कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों का बने रहना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अभी कब्जा परिवर्तन कार्य के सुचारू निष्पादन को दृष्टिगत रखते हुए, चकबंदी विभाग के कार्मिकों के स्थानांतरण की तिथि 15 जुलाई, 2026 तक बढ़ाए जाने का अनुरोध पत्र शासन को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के क्रम में स्थानान्तरण की कार्यवाही की जायेगी।































Comments