यूपी बोर्ड की परीक्षा में न्यू पब्लिक इंटर कालेज के छात्राओं ने लहराया परचम

लखनऊ , 76

Aaradhya Bajpai 12th

हाई स्कूल की आव्या यादव ने (90%) एवं इंटरमीडिएट की आराध्या बाजपेई ने (86%) अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अभिभावक का नाम रोशन किया।

लखनऊ। राजधानी के कानपुर रोड कृष्णा नगर स्थित न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज एवं न्यू श्रीनगर, सिंगर नगर दोनों शाखाओं के विधार्थियों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मे परचम लहराया। विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और लगन से परीक्षा उत्तीर्णकर विद्यालय एवं परिजनों का नाम रोशन किया। 
आव्या यादव हाईस्कूल (90%)

 

वहीं परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों एवं अध्यापको में खुशी की लहर दौड़ गयी। इंटरमीडिएट की छात्रा आराध्या बाजपेई ने (86%) एवं हाई स्कूल मे आव्या यादव ने (90%) सर्वोत्तम अंक प्राप्त किये। हाई स्कूल और इंटर मे विशेष योग्यता के साथ अधिकतर बच्चों ने स्थान प्राप्त किया। उत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा सभी शिक्षकों को विद्यालय के प्रबंधक डी जी सिंह यादव ने बधाई दी। 
श्री यादव ने बताया प्रत्येक वर्षों की भांति विद्यालय का परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि पिछले 52 वर्षों से विद्यालय प्रशासन एवं अध्यापकों की कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से विद्यार्थियों को सर्वोत्तम शिक्षा देकर उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहा है। हमारे विद्यालय से उत्तीर्ण होकर निकले हजारों विधार्थी आज प्रशासनिक पदों पर बैठकर जनमानस को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है साथ ही सैकड़ों विधार्थी देश एवं राष्ट्र की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर विद्यालय एवं परिजन का मान बढ़ा रहे हैं।

Avya yadav 10th

Related Articles

Comments

Back to Top