सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 28 अप्रैल तक ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित
लखनऊ Apr 23, 2026 at 12:17 PM , 42प्रयागराज / लखनऊ ।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) की 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को सम्पन्न लिखित पुनर्परीक्षा के सभी विषयों की मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी गई है। आयोग ने यह उत्तरकुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर अभ्यर्थियों के अवलोकन हेतु अपलोड की है। संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वाणिज्य, विधि सहित कुल 33 विषयों की उत्तरकुंजी उपलब्ध करा दी गई है, जिससे अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र का मिलान कर सकेंगे।
आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित विषय की प्रोविजनल उत्तरकुंजी का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। यदि किसी प्रश्न अथवा उत्तर के संबंध में आपत्ति हो तो अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आयोग ने https://www.upessc.net/upesscqcapril2026/Login.aspx लिंक उपलब्ध कराया है। आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 22 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 की रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। इस अवधि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, ऑनलाइन लिंक के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां भी स्वीकार नहीं होंगी।
यह पूरी प्रक्रिया आंकड़ों के संकलन एवं संरक्षण के उद्देश्य से संचालित की जा रही है तथा यह माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन विशेष अपील संख्या-368/2026 में पारित आदेश के अधीन होगी।
संपर्क सूत्र: धर्मवीर खरे 8737008603































Comments