यूपी भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल तय! प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों के लिए नाम दिल्ली भेजे गए
लखनऊ Apr 21, 2026 at 09:10 PM , 16उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश इकाई में व्यापक फेरबदल की तैयारी पूरी हो चुकी है और प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री तथा छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के पदों के लिए संभावित नामों की सूची केंद्रीय भाजपा नेतृत्व को भेज दी गई है। अंतिम मुहर दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से लगनी है।
यह फेरबदल आगामी चुनावी रणनीति, सामाजिक समीकरण और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। भाजपा नेतृत्व प्रदेश स्तर पर अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए नेताओं को भी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए संभावित नाम
गोविन्द नारायण शुक्ल, संजय राय, अभिजात मिश्रा, प्रांशु दत्त द्विवेदी, कमलावती सिंह, संतोष सिंह, समीर सिंह, अनूप गुप्ता, विजय शिवहरे, शंकर गिरी, सुभाष यदुवंश, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार, पद्मसेन चौधरी, प्रियंका रावत, डीपी भारती, अमित वाल्मीकि, रामचन्द्र कनौजिया।
प्रदेश महामंत्री पद के लिए संभावित नाम
शिव भूषण सिंह, संतोष सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, दिनेश शर्मा, बसंत त्यागी, गीता शाक्य, शंकर लाल लोधी, मोहित बेनीवाल, प्रकाश पाल, नीलम सोनकर, संजीव अग्रवाल।
प्रदेश मंत्री पद के लिए संभावित नाम
मीना चौबे, कमलेश मिश्रा, मनीष दीक्षित, सत्येन्द्र सिसौदिया, कामेश्वर सिंह, सहजानन्द राय, दिलीप पटेल, अनामिका चौधरी, डॉ. शकुन्तला चौहान, सुरेश पासी, अंजुला माहौर, राहुल वाल्मीकि, आलोक कुमार, सुनील वार्ष्णेय, अवधेश गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव।
6 क्षेत्रीय अध्यक्षों के संभावित नाम
पश्चिम क्षेत्र: डॉ. चन्द्र मोहन सिंह
ब्रज क्षेत्र: बृज बहादुर भारद्वाज
कानपुर क्षेत्र: देवेश कोरी
अवध क्षेत्र: अवनीश सिंह पटेल
गोरखपुर क्षेत्र: परदेशी रविदास
काशी क्षेत्र: हंसराज विश्वकर्मा
राजनीतिक मायने
प्रदेश संगठन में यह बदलाव भाजपा की 2027 विधानसभा चुनाव तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम हो रहा है।
अब सबकी नजर दिल्ली पर
सूची केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच चुकी है। अब अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी के बाद कभी भी घोषित किया जा सकता है।































Comments