अमित शाह ने निंबाहेड़ा में अटल गौरव स्मृति समारोह को किया संबोधित

राजस्थान , 22

**चित्तौड़गढ़।** केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा स्थित राजकीय अम्बेडकर महाविद्यालय में आयोजित **अटल गौरव स्मृति समारोह** को संबोधित किया।
 
इस अवसर पर अमित शाह ने 15 जिलों को **5,659 करोड़ रुपये की लागत के 944 विकास कार्यों** के लोकार्पण एवं शिलान्यास की सौगात दी। साथ ही **जल जीवन मिशन** के तहत 1,500 गांवों को नल से जल सुविधा उपलब्ध कराने की शुरुआत की।
 
कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने सहकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
 
समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top