फतेहसागर की पाल पर आमजन से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बच्चों को दी चॉकलेट
राजस्थान Aug 16, 2026 at 11:20 AM , 41**उदयपुर।** मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर में फतेहसागर झील की पाल पर मॉर्निंग वॉक के दौरान आमजन से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ चाय की चुस्कियां लीं और बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट्स भी दीं। मुख्यमंत्री के सहज और आत्मीय व्यवहार से आमजन में उत्साह का माहौल नजर आया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री से खुलकर बातचीत की।
मॉर्निंग वॉक के दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments