राजस्थान के शहरी सेवा शिविर बने गुड गवर्नेंस की मिसाल, 53 हजार से अधिक पट्टे जारी
राजस्थान Aug 03, 2026 at 08:30 PM , 2911,479 शिविरों में लाखों लोगों को मिली राहत, 85 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटों की हुई मरम्मत
जयपुर, 3 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर प्रदेश में गुड गवर्नेंस और जनसेवा का प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं। इन शिविरों के जरिए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
12 जून से 30 जुलाई तक प्रदेशभर के शहरी क्षेत्रों में 11,479 शहरी सेवा शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान 53,078 पट्टे जारी, 18,004 नामांतरण तथा 8,644 भवन मानचित्र संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
शिविरों के माध्यम से 1,32,722 जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, 20,900 पीएम स्वनिधि ऋण आवेदन तथा 48,504 नए विद्युत कनेक्शन भी उपलब्ध कराए गए।
शहरी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में 85,767 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, 27,284 नई स्ट्रीट लाइटों की स्थापना तथा 34,675 कचरा संभावित स्थलों का उन्मूलन किया गया। वहीं, पालनहार योजना के तहत 15,500 लाभार्थियों का सत्यापन भी शिविरों में संपन्न हुआ।
राज्य सरकार का कहना है कि इन सेवा शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और किसी भी पात्र नागरिक को सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहने देना है। सरकार के अनुसार, यह पहल अंत्योदय और सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments