स्पीकर हेल्प डेस्क के दो साल पूरे, 15 हजार मरीजों को मिला उपचार; भावुक हुए वासुदेव देवनानी बोले— अंतिम सांस तक करूंगा अजमेर की सेवा
राजस्थान Aug 03, 2026 at 07:55 PM , 26मरीजों ने साझा किए अनुभव, बोले— समय पर इलाज और मार्गदर्शन से मिली नई जिंदगी
जयपुर/अजमेर, 3 अगस्त। अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल में सोमवार को स्पीकर हेल्प डेस्क के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम सेवा, संवेदना और विश्वास का प्रतीक बन गया। वर्ष 2024 में शुरू हुई इस हेल्प डेस्क के माध्यम से अब तक करीब 15 हजार मरीजों को उपचार, जांच, भर्ती और चिकित्सकीय मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका उद्देश्य हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा करना रहा है। उन्होंने कहा कि "जीवन की अंतिम सांस तक अजमेर और यहां के लोगों की सेवा करता रहूंगा।" लोगों के अनुभव सुनते हुए वे भावुक भी हो गए।
देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सकों से भी सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि "चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप हैं। जरूरतमंदों की सेवा करेंगे तो ईश्वर का आशीर्वाद और पुण्य दोनों मिलेगा।"
कार्यक्रम में हेल्प डेस्क से लाभान्वित मरीजों और उनके परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर हेल्प डेस्क की टीम ने उन्हें सही चिकित्सक तक पहुंचाने, जांच, भर्ती, दवा और उपचार की पूरी प्रक्रिया में सहयोग दिया, जिससे समय पर इलाज संभव हो सका। कई लोगों ने कहा कि उनकी सरकारी अस्पतालों को लेकर बनी धारणा भी बदल गई।
3 अगस्त 2024 को जेएलएन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्थापित इस हेल्प डेस्क पर तैनात टीम मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों तक पहुंचाने, जांच, दवा, भर्ती और उपचार से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में सहायता करती है तथा डिस्चार्ज तक लगातार फॉलोअप भी करती है।
कार्यक्रम में लाभार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और हेल्प डेस्क टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से उनके परिजनों का जीवन बच सका और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments