प्रगतिशील किसान प्रेमचंद कपाया बने राजस्थान के 'किसान ब्रांड एंबेसडर', जैविक खेती को देंगे नई दिशा

राजस्थान , 59

उदयपुर, 2 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर जिले की फलासिया पंचायत समिति के जालमपुर गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रेमचंद कपाया को जैविक, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'किसान ब्रांड एंबेसडर' नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें कोटा स्थित जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि शनिवार को झाड़ोल के बीड़ा गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल के दौरान प्रेमचंद कपाया ने मुख्यमंत्री को बताया था कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने वर्षों से जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट, बागवानी, पशुपालन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धियों से प्रभावित होकर उन्हें प्रदेश का 'किसान ब्रांड एंबेसडर' बनाने का निर्णय लिया। अब प्रेमचंद कपाया राजस्थान के किसानों को जैविक, पारंपरिक और प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देंगे, जिससे प्रदेश में टिकाऊ कृषि और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Comments

Back to Top