*कारगिल के अमर वीरों को मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि*
राजस्थान Jul 26, 2026 at 11:50 AM , 5427वां कारगिल विजय दिवस_
*अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र किया अर्पित*
*शहीदों के सर्वाेच्च बलिदान को किया नमन*
जयपुर, 26 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और त्याग को नमन करते हुए कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय साहस और अदम्य वीरता का परिचय देकर मातृभूमि की रक्षा की तथा विश्व पटल पर भारत के शौर्य का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सैनिकों और शहीदों के सर्वाेच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा तथा राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित सेना, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय साहस और राष्ट्रभक्ति का स्मरण किया।
-------






_page-0001.jpg)
























Comments