जल आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं कदम: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान , 27

राजस्थान वाटर कॉन्क्लेव में जल संरक्षण विशेषज्ञों से किया संवाद, जनभागीदारी और नवाचार पर दिया जोर

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को आयोजित राजस्थान वाटर कॉन्क्लेव में जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं एवं विशेषज्ञों से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों, संस्थाओं के सहयोग, विशेषज्ञों के अनुभव और आमजन की भागीदारी से राजस्थान जल आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसहभागिता से संचालित एक व्यापक अभियान है। राज्य सरकार आधुनिक तकनीक, नवाचार और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जल संसाधनों के संरक्षण और प्रभावी प्रबंधन के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने विशेषज्ञों से प्राप्त सुझावों को जल प्रबंधन की योजनाओं में शामिल करने की बात कही और कहा कि इन प्रयासों से प्रदेश में जल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित जल संरक्षण के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top