राजस्थान को जल प्रबंधन का राष्ट्रीय मॉडल बनाएगी डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान , 27

राजस्थान वाटर कॉन्क्लेव में बोले सीएम, जल संरक्षण और जनभागीदारी से मजबूत होगी नई विकास नीति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर में आयोजित राजस्थान वाटर कॉन्क्लेव में कहा कि डबल इंजन सरकार जल संरक्षण, जल संचयन और जल प्रबंधन के क्षेत्र में नए राजस्थान की मजबूत आधारशिला रख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के नवाचारों और जनभागीदारी के माध्यम से राजस्थान जल प्रबंधन के क्षेत्र में देश के लिए एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप लेना चाहिए। सरकार आधुनिक तकनीक, नवाचार और लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ जल संसाधनों के संरक्षण और उनके बेहतर प्रबंधन की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पद्मश्री लक्ष्मण सिंह सहित जल संरक्षण के क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कॉन्क्लेव में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और टिकाऊ जल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top